Ranchi: सरायकेला-खरसावॉ के मासीबेरा हिल एरिया से सुरक्षाबलों ने विस्फोटक पाउडर बरामद किया है. बरामद पाउडर के फटने से 300 मीटर का एरिया तबाह हो सकता था. करीब दो दर्जन प्रेसर बम तैयार किये जा सकते थे. सरायकेला-खरसावॉ, चाईबासा पुलिस, जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 60 किग्रा अमोनिया नाईट्रेट पाउडर और 10 पैकेट में 42 ग्राम वैसिलीन पेट्रोलियम जैली बरामद किया है. बरामद विस्फोटक को सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सरायकेला-खरसावॉ एसपी को गुप्त मिली माओवादी नक्सली कुचाई थाना के दलभंगा ओपी स्थित ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहॅूचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया है. सूचना पर गठित संयुक्त अभियान दल दलभंगा ओपी स्थित ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के आस-पास सर्च अभियान चलाया. अभियान के दौरान दलभंगा ओपी के ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये 60 किग्रा अमोनिया नाईट्रेट पाउडर और 10 पैकेट में 42 ग्राम वैसिलीन पेट्रोलियम जैली बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया.
