Patna: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर रेस्क्यू कर 17 नाबालिग को मुक्त कराया गया है. आर्केस्ट्रा की आड़ में रेस्क्यू किए गए नाबालिगों का शोषण किया जा रहा था. इनमे बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्य के 17 नाबालिग को सारण पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से मुक्त कराया है.
शुक्रवार को सारण एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर महिला थाना पुलिस की टीम मशरक, पानापुर एवं इसुआपुर थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा का घेराबंदी कर छापामारी किया गया. इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 17 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया. जिनमें 8 पश्चिम बंगाल, 4 उड़ीसा, 2 झारखंड, 2 दिल्ली एवं 1 बिहार की नाबालिग शामिल है. आर्केस्ट्रा संचालक इन नाबालिकों को पैसे की लालच देकर आर्केस्ट्रा का आड़ में शोषण करता था. इस संबंध में महिला थाना (कांड सं0-46/25) मामला दर्ज किया गया है. वही दो आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया है.
छापामारी मे महिला मशरक, इसुआपुर, पानापुर थाना पुलिस के साथ मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य, दिल्ली रेस्कयू फाउन्डेशन के सदस्य और सारण नारायणी सेवा संस्थान के सदस्य शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed