Ranchi: लोहरदगा के हरकट्ठा जंगल से भाग रहे उग्रवादी पीछा कर रही सुरक्षाबलों के साथ 12 किलोमीटर दूर लातेहार के केदली में मुठभेड़ हो गया. हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गया. सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एसएलआर मैगजीन, 51 गोली 7.62 एमएम, 2 खोखा, इंसास का 2 खोखा, एक A.K.-47 का खोखा, एक मैगजीन पाउच, 8 मोबाइल, 1 वाकि टॉकी, 1 पावर बैंक, 3100 नगद, नक्सल पर्चा, डायरी और दैनिक उपयोग के समान सुरक्षाबलों ने बरामद किया है.
लोहरदगा एसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अभियान के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि पेशरार थाना क्षेत्र के हरकट्ठा गांव के जंगलो में जेजेएमपी के सुप्रीमो रविन्द्र यादव, सचिन, विशाल, कालेश्वर खेरवार, शिव जी अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है. एवं कोई बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना पर किस्को एसडीपीओ के साथ जी कंपनी एसएसबी के कंपनी कमांडर, जोबांग, कैरो, पेशरार, बगरू,तकनीकी शाखाकर्मी, क्यूआरटी, सैट के साथ एक अभियान दल का गठन किया गया. अभियान दल जब पेशरार से आगे निकली तो पता चला कि दस्ता हरकट्ठा से आगे निकल गया है. अभियान दल दस्ता के जाने के रास्ते को सर्च करते हुए जब करीब 12 किलोमीटर दूर लातेहार के केदली टोली पहुंची तो दस्ते के होने की जानकारी मिली. अभियान दल को सतर्क करते हुए जब दस्ते के तरफ सतर्कता के साथ आगे जाने लगा तो जेजेएमपी दस्ता पुलिस बल को लक्षित कर फायरिंग करने लगा. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. अभियान दल के जवाबी कार्रवाई से जेजेएमपी उग्रवादी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठा कर भाग खड़े हुए. इसके बाद सर्च करने पर एक एसएलआर मैगजीन, 51 गोली, समेत अन्य समान बरामद किया गया. इस संबंध मैं पेशरार थाना (कांड संख्या- 04/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed