Patna: मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में अपराधी को गोली लगी है. गिरफ़्तारी के क्रम में कुख्यात अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग किया. पुलिस टीम जवाबी कार्रवाई के रूप में चेतावनी के साथ फायरिंग किया. जिसमे गोली लगी है. आरोपी सरैया अनुमंडल का टॉप 10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल था. जो कई कांडों का वांछित चल रहा था. जख्मी नीरज ठाकुर पर मुजफ्फरपुर पुलिस 50,000 रूपये का इनाम रखा था. इसके अलावे सीमावर्ती जिला मोतिहारी पुलिस ने भी 25,000 रूपये का इनाम रखा था.
मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सूरज सैनी और नीरज ठाकुर नामक दो अपराधी है, जिनके द्वारा लूट सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी में दो दर्जन से अधिक सीएसपी लूट, डकैती समेत अन्य मामले है. इस दौरान हथियार का इस्तेमाल किया जा रहा था. लूट के दौरान फायरिंग भी करता था. पारू थाना क्षेत्र से अंतर्गत गिरफ़्तार कर ले जाया जा रहा था. जब पेशाब करने पुलिसकर्मी ले गए उसी क्रम में धक्का देकर भागने लगा. इसकी सूचना मिलने पर वायरलेस कराया गया. इलाके में नाकेबंदी की गई. दोनो पुलिस पर फायरिंग करने लगा, जवाबी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग की जिसमे अपराधी को गोली लगी है. जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed