Patna: रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र से शिक्षक अपहरण मामले में दो अपराधी को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी है. गिरफ्तार अखिलेश कुमार के निशानदेही पर पुलिस की टीम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में स्थित उनके दो मंजिला मकान में अपहृत को छुड़ाने के लिए छापामारी की गई जिसके क्रम में पुलिस को देखकर वहाँ मौजूद अपहरणकर्ता पुलिस पर जानलेवा फायरिंग किया गया. जिसके उपरांत अपहृत की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तथा आत्मरक्षा में पुलिस के तरफ से जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें पुलिस पर फायरिंग कर रहे दो अपहरणकर्ता प्रभात कुमार उर्फ सोनु एवं सुरेश राम को पैर में गोली लगी. जिससे वह जख्मी हो गये. वही अपहृत शिक्षक दिलीप कुमार को मुक्त करा लिया गया. अपराधी उसी मकान के प्रथम तल से शिक्षक दिलीप कुमार को रखा था. उसी मकान से प्रभात कुमार उर्फ सोनु एवं सुरेश राम के अलावा दो अन्य अपराधकर्मी इंदल राम तथा रामाशीष शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्यवाही में जख्मी प्रभात कुमार उर्फ सोनु एवं सुरेश राम तथा सीने में दर्द की शिकायत पर अन्य दो आरोपी इंदल राम एवं रामाशीष शर्मा को उचित इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पुलिस के अभिरक्षा में भेजा गया.

स्कूल से लौटने के दौरान दिया घटना को अंजाम

बीते शुक्रवार को संध्या 4 बजे कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के शिक्षक दिलीप कुमार विद्यालय से घर वापस लौट रहे थे. कि रास्ते में कुछ अपराधियों ने अपहरण कर लिया गया एवं उन्हीं के मोबाईल से फोन कर के उनके परिजनों से फिरौती के एवज में 5,00,000 रुपये की माँग की. घटना को गंभीरता को देखते हुए सासाराम-2 के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम मध्य वि‌द्यालय कपसिया से कोचस-परसथुआ एवं अपहृत के गाँव की ओर जाने वाले सड़क पर लगे सभी सीसीटीवी का जांच किया जिसमें एक काले रंग के स्कॉर्पियो तथा उसमें बैठे लोगों की गतिविधि संदिग्ध पायी गई. उस स्कॉर्पियो के तुरंत पीछे अपहृत शिक्षक के बाईक को किसी अन्य व्यक्तियों के द्वारा स्कॉर्पियो के पीछे-पीछे ले जाते हुए दिखाई दिया जिसमें प्रारंभिक रूप से स्पष्ट हुआ कि स्कॉर्पियों में बैठे लोग तथा मोटरसाईकिल ले जा रहे व्यक्ति इस घटना में संलिप्त हो सकते है.

मोबाइल लोकेशन पर पकड़ा गया तीन आरोपी

शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे अपहरणकर्ता अपहृत के पत्नी के मोबाईल पर पुनः फोन करके फिरौती की मांग की गई. तकनीकी जांच में पता चला कि अपहरणकर्ता कोचस थानाक्षेत्र में ही सक्रिय हैं. अपहरणकर्ता पत्नी के मोबाईल पर फोन करके लगातार फिरौती की रकम माँग  रहा था. गठित टीम दावथ थानाक्षेत्र से एक सीएनजी टेम्पु पर सवार अखिलेश कुमार, अनिल सिंह एवं राहुल कुमार को अपहृत शिक्षक का मोबाईल तथा एक लाख रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये लोग अपहृत के पत्नी के द्वारा अपहृत के मोबाईल पर डाले गये 1,00,000 रू० को दिनारा,  मलियाबाग आदि में घुम-घुमकर सीएसपी, दुकानदार से मजबूरी का बहाना बनाकर उनके मोबाईल पर अपहृत के मोबाईल से रूपया ट्रान्सफर कर नगद एक लाख रूपया प्राप्त किये है. आरोपी में पूछताछ में पुलिस को बताया कि गिरोह में कुल सात व्यक्ति है. शिक्षक दिलीप कुमार को अखिलेश कुमार के काले रंग का स्कॉर्पियों गाड़ी से कोचस थाना क्षेत्र से उठाया गया तथा सासाराम नगर थानाक्षेत्र के तकिया मोहल्ला में स्थित अखिलेश कुमार के घर में उन्हें प्रभात कुमार उर्फ सोनु, सुरेश राम, इन्दल राम तथा रामाशिष शर्मा के निगरानी में रखा गया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर दण्डाधिकारी के उपस्थिति में तलाशी ली गयी जहाँ से दो देशी कट्टा,  13 गोली, 2 खोखा बरामद किया गया.

एक्सिस बैंक माइक्रो फाइनेन्स में काम करने वाले का भी किया था अपहरण

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि 24 जुलाई को धर्मपुरा थाना क्षेत्र के बरॉव रोड में अखिलेश कुमार के ही काले रंग के स्कॉर्पियों गाडी से एक्सिीस बैंक माइक्रो फाइनेन्स में काम करने वाले एक व्यक्ति अभिषेक दूबे का भी अपहरण किया गया था. जिसे फिरौती का 50,000 रू० वसुलकर सासाराम में हीं छोड़ दिया गया. अपहृत अभिषेक दुबे को अखिलेश कुमार के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ला में स्थित मकान में ही रखा गया था. छः अपराधियों के विरुद्ध पूर्व में रोहतास तथा कैमूर जिले के कई थानों में संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं. टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है.

गिरफ्तार आरोपी और बरामद समान

गिरफ्तार आरोपी में सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया बड़हिया बाग के रहने वाले अखिलेश कुमार, बहुली बहुआरा निवासी रामाशीष शर्मा, कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सबदलपुर निवासी अनिल सिंह, मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलवरी निवासी प्रभात कुमार उर्फ सोनु, इंदल राम, मुजान निवासी सुरेश राम और बेलौठी निवासी राहुल कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 2 देशी कट्टा, 0.315 बोर का 13 गोली, 2 खोखा, एक लाख रूपया नगद, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियों, टेम्पु, अपहृत शिक्षक का मोबईल, बाईक, एक आईफोन समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed