Patna: मुजफ्फरपुर में पुलिस पदाधिकारी को गोली मारकर भाग रहे कुख्यात साईबर अपराधी का एनकाउंटर पुलिस ने किया है. अपराधी के दोनो पैर में गोली लगी है. कुख्यात साईबर अपराधी पप्पु कुमार सहनी पानपुर ओपी क्षेत्र के मनिकपुर का रहने वाला है. आरोपी के पास से 1 पिस्टल, 1 खोखा, बाईक और 22 एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है. बेला थाना क्षेत्र स्थित बेला साईं मंदिर के पास अपराधियों की तलाश में पहुंचे एएसआई को गोली मार दिया. गंभीर रूप से घायल एएसआई को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को बेला थाना क्षेत्र में वैशाली इन्स्टीयूट् ऑफ मैनेजमेंट के पास अज्ञात आरोपी ने एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड हेरा-फेरी कर 30,000 रू० की ठगी कर ली गई थी. इस संदर्भ में बेला थाना (कांड सं०-14/26) में मामला दर्ज किया गया था. पुनः 15 फरवरी को वैशाली इन्स्टीयूट् ऑफ मैनेजमेंट के पास एसबीआई के एटीएम में हेरा-फेरी कर 66,000 रू० की ठगी को लेकर बेला थाना (कांड सं०-15/26) में मामला दर्ज किया गया. दोनों ही घटनाओं में संलिप्त आरीप की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर सिटी-1 एएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा दोनों ही घटनाओं में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी व रेकी की जा रही थी. इसी क्रम में मंगलवार को गठित टीम को दोनों ही घटनाओं के मुख्य आरोपी का बेला थाना क्षेत्र में पुनः एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड हेरा-फेरी करने की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना पर छापामारी किया गया. बेला रोड में साई मंदिर के पास छापामारी के क्रम में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया. जिसमें पुलिस टीम के एएसआई विकास कुमार सिंह गोली लगी. घायल विकास कुमार सिंह को आवश्यक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार वे खतरे से बाहर है. पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर घटना के संदर्भ में आवश्यक पूछ-ताछ किया. पूछ-ताछ के क्रम में आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में किराये के मकान में छिपे होने की जानकारी दी. पुनः टीम आरोपी के निशानदेही पर छापामारी के लिए वाहन में बैठाने के क्रम में हथकड़ी छुड़ाकर अभिरक्षा में मौजूद पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल निकालने का प्रयास किया. बेला थानाध्यक्ष एहतियातन आत्मरक्षार्थ एवं नियंत्रित फायरिंग किया. फायरिंग के क्रम में कुख्यात साइबर अपराधी पप्पु कुमार सहनी को दोनों पैर में गोली लगी. इस संदर्भ में बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उचित उपचार के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है. आऱोपी ने दोनों ही घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पप्पू सहनी एक पेशेवर साइबर अपराधी है. अभिरक्षा में ईलाजरत अपराधी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर सहित सीमावर्ती जिलों में भी एटीएम कार्ड/डेबिट कार्ड हेरा-फेरी करने जैसे कई घटनाओं को अंजाम दिया है. गिरोह में संलिप्त अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. बरामद हथियार के संदर्भ में अलग से मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कुख्यात अपराधी पप्पु कुमार सहनी का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थाना में एक दर्जन मामला दर्ज है.
