Ranchi: लातेहार के सलैया जंगल में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इसमे जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो ढेर हो गया है. मारे गए सुप्रीमो पप्पू लोहरा 15 लाख व प्रभात पर 5 लाख का इनाम था. वही एक अन्य को गोली लगी है. लातेहार थाना क्षेत्र के सलैया जंगल के पास देर रात पुलिस और जेजेएमपी के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता सलैया जंगल के आसपास ठहरा हुआ है. सूचना पर पुलिस की टीम घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. इस बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मारे गए दोनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है. सर्च में इंसास रायफल के साथ अन्य समान बरामद किया गया है. इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.
