Ranchi: मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर और 2.50 लाख का इनामी अपराधी अनुज कन्नौजिया झारखंड के जमशेदपुर में यूपी एसटीएफ के हाथों मारा गया. शनिवार देर रात हुए इस मुठभेड़ में यूपी के मऊ जिले का रहने वाला शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया जमशेदपुर के गोविन्दपुर अल्तमस सिटी में हुए एनकाउंटर एसटीएफ की टीम ने मार गिराया.

इनामी शूटर अनुज कन्नौजिया कई माह से छिपकर रह रहा था. लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य अनुज को गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गए ऑपरेशन में ढेर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ व झारखंड एटीएस की टीम जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में अनुज की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. जैसे ही टीम ने अनुज को पकड़ने की कोशिश की, उसने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया. उसका एक साथी भी पकड़ा गया है. वही एक पुलिस अधिकारी को भी हाथ मे गोली लगी है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. कन्नौजिया हत्या, रंगदारी और लूट समेत कई संगीन मामलों में वांछित था. अनुज पर मऊ, आजमगढ़, और गाजीपुर के विभिन्न थाने में 23 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed