Patna: सारण के बिशुनपुर बगीचा में एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली लगी है. एक दरोगा भी जख्मी हुआ है. बिशनपुर में हुए एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी शिकारी राय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वही पुलिस पदाधिकारी को इलाज के लिए हॉस्पीटल ले जाया गया है. शिकारी राय हत्या और लूट की कई वारदातों में वांछित था. कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय पुलिस लाइन के पास हुए 30 नवंबर को आजाद सिंह हत्याकांड में भी शामिल था.

सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी ने बताया कि दोपहर के समय पुलिस लाईन के पास एक व्यक्ति की हत्या की गई थी. जिसमें तत्काल वैज्ञानिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगो का पहचान किया गया. जिसमें एक आरोपी को लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया. पुछताछ में अपनी संलिपत्ता स्वीकार किया. जहां उसने हथियार और कपड़े छुपाया था. उसे बरामद कराने के लिए बिशुनपुर बगीचा ले गया. वहां पर हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया. आत्मरक्षार्थ पुलिस जवाबी कार्रवाई में अपराधी के बाये पैर में गोली लगी है उसका इलाज कराया जा रहा है. इस क्रम में एसआई सुमन कुमार को बाएं कंधे पर गोली लगी है. तीन अन्य आरोपी की पहचान की गई है. पकड़े गए अपराधी शिकारी राय का बड़ा अपराधिक इतिहास रहा है. अबतक सात मामले सामने आए है. जो हत्या, डकैती, आम्र्स एक्ट जैसे में शामिल रहा है. मृतक से आपसी रंजिश था. जिसकी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *