Patna: अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस का मुठभेड़ हो गया. इसमे एक अपराधी को पैर में गोली लगी है. वही ने सरेंडर कर दिया. मामला वैशाली जिले के मलमला चौर का है. पुलिस दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी कला पूर्वी निवासी राजीव कुमार उर्फ राजीव माली और पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के मैनपुरा स्थित बालाजी नगर के प्रमोद कुमार का नाम शामिल है.
पुलिस के अनुसार 11 जून को सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी कला पूर्वी में एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की गई थी. इस दौरान फायरिंग भी की गई थी. घटना के तुरंत बाद डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुँची और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया. इस संदर्भ में सदर थाना (कांड सं0-468/25) मामला दर्ज किया गया. इसी बीच सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ राजीव माली सहयोगियों के मलमला चौर के आसपास मौजूद है. सूचना पर एसटीएफ, डीआईयू व सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया. पुलिस की तरफ से दो राउंड फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस फायरिंग की. जिसमें राजीव माली के पैर में गोली लगी है. पुलिस कार्रवाई को देखकर प्रमोद कुमार ने सरेंडर कर दिया. जख्मी अपराधी को सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ से प्राथमिक ईलाज के पश्चात पटना पीएमसीएच पटना रेफर किया गया.
राजीव माली एवं प्रमोद कुमार पूर्व से हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कई मामले में चार्जशीटेड है. राजीव कुमार उर्फ राजीव माली के विरुद्ध आठ मामले दर्ज है. वही प्रमोद कुमार के विरुद्ध दानापुर में एक मामला दर्ज है.
