Ranchi: चाईबासा के गोईलकेरा में पुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया. मृत नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी एरिया कमांडर अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश के रूप में की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसूचना प्राप्त हुई कि माओवादी नक्सली दस्ता के विभिन्न कमांडरो के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र में कुछ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए है. आसूचना पर चाईबासा पुलिस एवं कोबरा की संयुक्त टीम गठन कर अभियान प्रारंभ किया गया. अभियान के क्रम मे गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया, पोसैता, तुम्बागाड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सली की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी शुरू कर दी गई. आत्मरक्षार्थ सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान एरिया कमांडर अरुण का शव के साथ एसएलआर, गोली एवं अन्य सामान बरामद किया गया.
एरिया कमांडर अरूण उर्फ वरूण उर्फ निलेश मदकम के विरुद्ध गोईलकेरा थाना में दो मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed