Ranchi: चाइबासा में पुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है. जराईकेला थाना क्षेत्र के राधा पोड़ा के जंगल मे मंगलवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. वही नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से एक एसआई घायल हो गया है. घायल एसआई सुबोध कुमार सीआरपीएफ 134 बटालियन में तैनात है. घायल एसआई को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय व सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया.

नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत अन्य समान बरामद

गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सली के विरुद्ध चलाये जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डंप से गोला-बारूद बरामद किया गया. सुरक्षाबलों को गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना मिली थी. सूचना पर सर्च अभियान के दौरान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू और लोवाबेडा के बीच एक नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया. नक्सल डम्प से 4 किग्रा का 2 केन आईईडी, 20 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 50 पीस इलेक्ट्रिक स्विच, 1 किग्रा स्प्लिंटर, 40 पीस सिरिज, 2 एमएम का 100 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, 4 एमएम का 20 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, अन्य दैनिक उपयोग की सामान मिला है. बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया. अन्य समान को जप्त कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *