Ranchi: पुलिस और नक्सली की मुठभेड़ में लातेहार पुलिस ने 5 लाख के इनामी को ढेर कर दिया है, वही 10 लाख के इनामी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में भ्रमणशील है. सूचना पर पुलिस टीम गठित की गई. गठित टीम रविवार देर रात नक्सलियों की घेराबंदी शुरू किया तो फायरिंग शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस भी फायरिंग की. जिसमें 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया. वही 10 लाख का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से दो ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है. मुठभेड़ के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
