Patna: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के हड़ताली राजस्व कर्मियों के लिए एक अंतिम अवसर की घोषणा की गई है. विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा गया है कि 30 मई शुक्रवार शाम 5:00 बजे तक जो भी राजस्व कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देते हैं. उन्हें हड़ताल की अवधि के लिये उपार्जित अवकाश स्वीकृत कर उनकी सेवा नियमित की जाये. इस तिथि के बाद लौटने वाले कर्मियों के वेतन का भुगतान ‘’नो वर्क, नो पे’’ के आधार पर किया जाये तथा उनकी सेवा नियमित करने के संदर्भ में विभाग अलग से निर्णय लेगा.
इस संबंध में पूर्व में विभाग ने 21 मई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के माध्यम से सभी हड़ताली राजस्व कर्मचारियों के लिये सूचना जारी की गई थी. जिसके अनुसार तीन दिनों के अंदर कार्य पर आवश्यक रूप से लौटेंने को कहा गया. जिसके अनुपालन में सभी जिलों न सूचित किया कि कई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित किया है.
हड़ताल में शामिल लोगों के लिए सरकार का निर्देश
• ऐसे कर्मचारी जो 30 मई, 2025 को शाम 5 बजे तक योगदान करते हैं, उन्हें हड़ताल अवधि के लिए उपार्जित अवकाश की स्वीकृति दी जाएगी. और उनकी सेवा अवधि नियमित मानी जाएगी.
• जो कर्मचारी उक्त समयसीमा के बाद लौटेंगे, उनके वेतन की गणना “नो वर्क, नो पे ” के आधार पर की जाएगी. साथ ही ऐसे कर्मियों की सेवा को नियमित करने पर निर्णय सरकार भविष्य में लेगी.
• ऐसे राजस्व कर्मचारियों पर तत्काल अनुशासनिक कार्यवाई प्रारम्भ की जायेगी. यदि उक्त अवधि तक उनके द्वारा विभाग से प्रदत्त लैपटॉप अपने पदस्थापन कार्यालय में वापस नहीं किया जायेगा. तो उनके विरुद्ध तत्काल लोक माँग वसूली अधिनियम (PDR Act) के तहत कार्रवाई भी प्रारंभ की जायेगी.
सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि ऐसे राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई का प्रतिवेदन विभाग को जल्द से जल्द उपलब्ध करवायें.
