Ranchi: खुंटी के सायको थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के हत्या का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने डायन-बिसाही के शक में घटना को अंजाम दिया था. गुरुबुरु निवासी आरोपी चोरोन मुंडा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, कुदाल, खून लगा पैंट और गमछा टुकड़ा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को बिरसी देवी ने लिखित आवेदन दिया कि उसकी मां लुखी देवी की हत्या चोरोन मुंडा ने धारदार एवं नुकीली हथियार से कर दी है. आवेदन के आधार पर सायको थाना (काण्ड सं0-28/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्‌भेदन के लिये एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटा के अन्दर चोरोन मुंडा को गिरफ्तार किया. वही  घटना में प्रयुक्त टांगी, कुदाल, खून लगा पैंट समेत अन्य समान बरामद किया गा. आरोपी ने ने स्वीकार किया है कि करीब दो माह पूर्व 2 माह के बच्चा की मौत हो गई. जिसके कारण डायन के शक के कारण मृतिका लुखी देवी की हत्या की है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed