Ranchi चना फसल तोड़ने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की हत्या में शामिल आरोपी पिता-पुत्र के साथ विधि विरुद्ध बालक को पुलिस निरुद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपी में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हिरा सिकनी के रहने वाले कपिल रजवार, उसका पुत्र विमलेश रजवार और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर टांगी पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हुसैनाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरा सिकनी में चना की फसल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि चना की फसल तोड़ने को लेकर राकेश रजवार के साथ कपिल रजवार,  विमलेश रजवार, शिव कुमार एवं एक विधि विरुद्ध बालक द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट की गई. घटना के दौरान विधि विरुद्ध बालक ने हाथ में लिये गए टांगी से राकेश के पिता विश्वनाथ रजवार के माथे एवं गर्दन पर वार कर दिया गया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस छापामारी कर मारपीट में प्रयुक्त टांगी को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त किया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा था, इसी रंजिश में उक्त घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड सं०-45/26) में मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए कपिल रजवार एवं विमलेश रजवार को गिरफ्तार कर लिया. तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed