Patna: तीन थाना में प्रतिनियुक्त ड्यूटी से गायब मिले बिहार विशेष सुरक्षा पुलिस के 8 महिला जवान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. इनमें बिहार विशेष सुरक्षा पुलिस-13 के जवान कंचन कुमारी, सुरूची कुमारी, संगीता कुमारी, बाबुल कुमारी, श्वेता, कोमल कुमारी, नीतु कुमारी, ममता कुमारी का नाम शामिल है. इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के लिये समादेष्टा को कहा गया है.

जानकारी के अनुसार दीपावली, काली एवं छठ पूजा में विधि-व्यवस्था संधारण के लिये दरभंगा के विश्वविधालय थाना में कंचन कुमारी, सुरूची कुमारी, संगीता कुमारी, बाबुल कुमारी, रैयाम थाना में श्वेता, कोमल कुमारी, नीतु कुमारी तथा बहादुरपुर थाना में ममता कुमारी को ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किया गया था. संबंधित थानाध्यक्ष औचक जाँच के क्रम में प्रतिनियुक्त उपरोक्त सभी महिला जवान को अपने-अपने ड्यूटी से गायब थी. इस संबंध में विश्वविधालय, रैयाम तथा बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने उपरोक्त सभी महिला पुलिसकर्मी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाने के संबंध में दरभंगा एसएसपी को प्रतिवेदन दिया. तीनों थानाध्यक्ष के के अनुशंसा के आधार पर उपरोक्त महिला जवान को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के लिये समादेष्टा को प्रतिवेदन भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *