Ranchi: पंडरा थाना में तोड़फोड़ में शामिल मां-बेटी समेत आठ आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचशील नगर के रहने वाले चन्दन कुमार, संजय गांधी कॉलेज के नजदीक रहने वाले कुणाल यादव, चावल मंडी झोपड़ी में रहने वाले कुन्दन कुमार यादव, फ्रेड्स कॉलोनी के रहने वाले अनमोल जायसवाल, रवि स्टील हरिहर कॉलोनी निवासी मीणा देवी, उसकी बेटी प्रिया कुमारी, मांडर थाना क्षेत्र के करगे निवासी महेश साव और रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी दिनेश राय का नाम शामिल है.

जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घायल उत्तम कुमार का ईलाज के दौरान 20 सितंबर को मौत हो गई. जिसके पश्चात करीब 400-500 महिला पुरुष शव को पंडरा ओपी के सामने मुख्य मार्ग को अवरोध कर दिया. इसके बाद थाना परिसर में घूसकर थाना कार्यालय में घुसकर थाना अभिलेख, थाना का सरकारी सम्पति टेबल कुर्सी, आलमीरा, गोदरेज, सरकारी वाहन सुमो (JH01CB-8393) एवं टाटा 407 (JH01AH7124) एवं भवन का दरवाजा, खिड़की को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. तथा थाना प्रभारी को जान मारने के नियत हमला किया. जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना के संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना (कांड सं0 514/2025) में 30 नामजद एवं 400-500 अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में आये अतिरिक्त बल द्वारा बल पूर्वक अवरोध मार्ग को खाली कराया गया. तथा घटना में शामिल 8 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें 6 पुरूष एवं 2 महिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed