Ranchi: वाहन चेकिंग के दौरान लूट की बाइक के साथ आरोपी को पलामू के तरहसी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गई. आरोपी चार माह पूर्व लातेहार के बरवाडीह में एक व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था और बाइक लुटा फरार हो गया. आरोपी पवन सिंह पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र स्थित पतिला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार पलामू एसपी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग किया जा रहा है. इसी क्रम में सरैया मंझगावां अमानत पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी. इसी बीच सरैया की ओर से एक अपाची मोटरसाइकिल (JH03AH-8790) आती हुई दिखी. बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया. सशस्त्र बल के सहयोग से तत्काल आरोपी पवन सिंह को पकड़ लिया गया. वाहन के कागजात मांगे जाने पर उसने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. जांच में पाया गया कि गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग थे और उस पर लगा नंबर प्लेट स्प्लेंडर प्लस का था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि यह गाड़ी उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सितंबर माह में बरवाडीह से एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर लूट ली थी. इसके बाद गाड़ी का असली नंबर (JH03AH-9059) तोड़कर हटा दिया गया और फर्जी नंबर (JH03AH-8790) लगा दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed