Ranchi: चाइबासा के जंगल मे विस्फोटक सामग्री मिला है. नक्सलियों ने बड़ी प्लानिग के लिए डंप करके रखा था. नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सर्चिंग के दौरान सूचना मिली थी कि टोन्टो थाना के जंगली इलाके में हथियार, गोला-बारूद छुपाकर रखा है. सूचना पर सुरक्षाबलों ने टोन्टो थाना क्षेत्र के बनग्राम सरजामबुरू, दिरीमुरू के जंगल में सर्च अभियान चलाया. इसी क्रम में वनग्राम दिरीबुरू के जंगल में एक नक्सल डम्प मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया. नक्सली डंप से 7.62 एलएमजी का एक मैगजीन, 75 वेल्डिंग रोड, 4 सिरिज, 10 बंडल वेल्को, 1 कटर, 1 साइकिल फ्रेन, 3 बोतल पोटेशियन परमैग्नाइट, 12 बोतल पोटेशियम क्लोराइड, 11 बोतल एथिलीन डायमाइन एवं अन्य दैनिक उपयोग के समान बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed