Ranchi: लातेहार के घाघरी जंगल मे तलाशी के क्रम में सुरक्षाबलों ने भराठी बंदूक समेत अन्य समान बरामद किया है. मंगलवार को नेतरहाट थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ सी 11 एवं ई 11 कंपनी छापामारी अभियान चला रही थी. अभियान के क्रम में घाघरी जंगली क्षेत्र में तलाशी के दौरान 1 भराठी बंदुक, सोलर प्लेट, सोलर लाईट, 12 वोल्ट का बैट्री बरामद किया गया.
