Ranchi: चाइबासा में टोटो थाना क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने आईईडी किया है. चाइबासा में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर एक विशेष संयुक्त अभियान टोटो थाना के जंगली इलाको में चलाया गया. इसी अभियान के दौरान शनिवार को टोटो थाना क्षेत्र स्थित हाथीबुरू और लेमसाडीह गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 10 किग्रा का एक आईईडी बरामद किया गया. बरामद आईईडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया. इलाके में संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
