Ranchi: जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद संगठन संभाल रहे दुर्गा सिंह अपने सहयोगी के साथ गुमला पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार उग्रवादी के निशानदेही पर 1 रेगुलर डबल बैरल राइफल, 1 देशी रिवॉल्वर, 8 गोली, संगठन का 3 पर्चा, 1 मोबाईल और 1 बाइक पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में रांची जिला के लापुंग थाना क्षेत्र के जरिया जमाकेल निवासी दुर्गा सिंह उर्फ पंजरी सिंह, ओरमांझी थाना क्षेत्र के हेन्देबिली निवासी रामकुमार सिंह और खूंटी जिले के
जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर लापा निवासी कलेश्वर हजाम उर्फ टेम्पू हजाम का नाम शामिल है. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई के उग्रवादी कामडारा थाना क्षेत्र में किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की नियत से भ्रमणशील हैं. सूचना पर बसिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गुमला जिलाबल के क्यूआरटी टीम व एसएसबी की क्यूआरटी टीम को छापामारी का निर्देश दिया गया. छापामारी के क्रम में बुधवार रात के करीब 10:30 बजे कामडारा थाना क्षेत्र के मुरूमकेला तेतरटोली के पास दो बाइक में संदिग्ध को सवार होकर आते देखा गया. पुलिस जब रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार जंगल की ओर भागने लगा. जिसमें एक बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. वही दूसरे बाइक में सवार गिरफ्तार तीनो उग्रवादी को पुलिस खदेड कर पकड़ा.
गिरफ्तार दुर्गा सिंह पीएलएफआई का संस्थापक सदस्य है. केन्द्रिय कमिटि सदस्य दुर्गा सिंह पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद पूरे संगठन का नेतृत्व कर रहा था. दुर्गा सिंह के विरूद्ध गुमला सहित अन्य जिलों में लगभग 18 मामले दर्ज हैं. वही एरिया कमांडर कलेश्वर हजाम उर्फ टेम्पू हजाम का अपराधिक इतिहास रहा है, ये पूर्व में जेल भी जा चुका है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *