Ranchi: दुमका पुलिस ने सुन्दराफलन में वृद्ध दंपत्ति हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है. वही आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी लोकेश मुर्मू पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहरूबाना का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दाव (हसुआ) पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी और मृतक दंपत्ति के बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनो के बीच फेसबूक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. आरोपी शादी करना चाहता था. लेकिन एक हाथ दिव्यांग था. विडियों कॉल से जब भी बात करता था तो उस हाथ को छूपा कर बात करता था. जब दोनो एक दुसरे से मिला तो लड़की शादी से इंकार कर दी. वही उसके माता पिता भी शादी से मना कर दिया. इसी आक्रोश में आकर हसुआ से वृद्ध दंपत्ति को मारकर हत्या कर दिया. और विरोध करने पर प्रेमिका और उसकी बहन को भी जख्मी कर दिया.

क्या है मामला

गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि 2 सितंबर को सुबह सूचना मिली कि शिकारीपाडा थाना क्षेत्र के सुन्दराफलन गांव में एक वृद्ध दम्पति की हत्या हो गई है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ सुन्दराफलन गांव स्थित मौके पर पहुंची तो देखा एक घर के आंगन एवं कमरे में साहेब हेम्ब्रम व इसकी पत्नी मंगली किस्कू का शव पड़ा है. शव देखने से प्रतीत हुआ कि किसी धारधार हथियार से मार कर हत्या किया गया है. साथ ही मृतक दम्पति की दो बेटी हीरामणि हेम्ब्रम एवं बेनी हेम्ब्रम जख्मी थी. जिसे ईलाज के लिये दुमका सदर अस्पताल भेजा गया. प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला कि हीरामनी हेम्ब्रम का मित्र लोकेश मुर्मू ने घटना को अंजाम दिया है. सदर अस्पताल में ईलाजरत हीरामणि हेम्ब्रम के फर्दब्यान के आधार पर शिकारीपाड़ा थाना (काण्ड सं0-94/25) में लोकेश मुर्मू के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. वही मामले के उद्भेदन के लिये सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित किया गया. गठित टीम लोकेश मुर्मू के छिपे होने की हर संभावित जगहों पर छापामारी करने लगी. इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वह अपना स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक दाव (हसुआ) बरामद किया गया. आरोपी ने बताया कि मृतक दम्पति इनकी शादी अपनी बेटी हीरामणि हेम्ब्रम के साथ नहीं दे रहे थें, इसी आक्रोश में घटना को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed