Patna: कटिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स-हथियार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में टाउन थाना क्षेत्र के डहरिया लक्ष्मी टोला के रहने वाले रितेश कुमार, हडेरिया निवासी उमेश महती उर्फ दल्लू, जलज कुमार और भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के सहरनाथ बैंक का रहने वाला सुजीत कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से तीन देशी क‌ट्टा, 9.167 किग्रा गांजा, दो गोली, 109.58 ग्राम स्मैक, तीन मोबाईल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1,000 मूल्य का भूमि एग्रीमेंट, 3.55.450 रुपया नगद और एक बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए कटिहार एसपी ने बताया कि टाउन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम डहेरिया लक्ष्मी टोला निवासी रितेश कुमार अपने घर में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ रखा हुआ है. सूचना टाउन थाना पुलिस दलबल के साथ रितेश कुमार के घर पर छापेमारी किया. छापेमारी के क्रम में रितेश कुमार के घर से तीन देशी कट्टा, दो गोली, 8.07 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोबाइल, 1,000 मूल्य का भूमि एग्रीमेंट से संबंधित कागजात तथा नगद 3,55,040 बरामद किया गया. रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी रितेश कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि सुजीत कुमार मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त है. सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बाटा चौक से बाईक सवार तस्कर सुजीत कुमार को 9.167 किग्रा गांजा, 101.57 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल तथा 410 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपी की निशानदेही पर तस्करी एवं गिरोह में संलिप्त दो अन्य आरोपी उमेश महतो उर्फ बल्लू एवं जलज कुमार को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed