Ranchi: चतरा पुलिस नशे के बड़े तस्करो के कमर तोड़ने के लिए अवैध संपत्तियों को फ्रिज करने में जुटी है. नशा तस्कर के रांची गाड़ीगांव स्थित 84 लाख की अचल संपत्ति के साथ पांच बैंक में जमा लाखो रुपए को पुलिस फ्रिज कर दिया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में चतरा पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश दांगी के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है. गिद्धौर थाना (काण्ड सं0-31/25) में दर्ज मामले यह कार्रवाई की गई है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी राजेश कुमार उर्फ राजेश दांगी के अफीम कारोबार कर विभिन्न बैंक खातों एवं राँची के खेलगॉव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित दो अलग-अलग जगहों पर जमीन खरीद कर घर बनाकर चल एवं अचल संपति अर्जित किया है. जिसे चतरा पुलिस एनसीबी के सहयोग से संपति को फ्रिंजिंग करते हुए आदेश निर्गत कर अनुमोदन के लिए कोलकाता सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक के पास भेजा गया था. जो कार्रवाई को सही पाते हुए राजेश कुमार उर्फ राजेश दांगी के खेलगॉव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित 2.47 डी0 जमीन सहित तीन तल्ला पक्का मकान एवं दुसरा 4.33 डी0 जमीन सहित करकटसीट मकान के साथ पाँच विभिन्न बैंक खातों में 3,42,079 रूपये को फ्रिज किया गया. तीन तल्ला मका का अनुमानित मूल्य 67,00000 रूपये और करकटसीट मकान का अनुमानित मूल्य 17,50,000 बताया गया है. रोजश कुमार उर्फ राजेश दांगी के विरुद्ध गिद्धौर, चौपारण थाना में भी मामला दर्ज है.

चतरा एसपी ने बताया चतरा पुलिस के द्वारा अफीम तस्करों के विरूद्ध यह कार्रवाई अब न सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित रहेगी. बल्कि कई तस्करों का अवैध अफीम के कारोबार से चल एवं अचल अर्जित संपत्ति को चिन्हित की गई है. कई तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है जिसकी चल एवं अचल संपत्ति को शीघ्र ही एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रिजिंग एवं जप्ती की कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed