Ranchi: रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबार करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. इनमें दो आरोपी को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से जबकि हिंदीपीढ़ी थाना क्षेत्र से प्रेमी जोड़े को पकड़ा गया है.
आरोपी प्रेमी रोहतास से ब्राउन शुगर का खेप मंगवाकर रांची में रखता था. और लड़कियों के सहारे इसकी सप्लाई करता था. आरोपी कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर भी रखा था. पकड़ी गई प्रेमिका से पहले उसकी बहन प्रेमिका थी. और ब्राउन शुगर कारोबार करती थी. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के बड़की खरारी निवासी सूरज कुमार और कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची निवासी प्रेमिका सेजल खॉन का नाम शामिल है. पुलिस कमरे की तलाशी के दौरान 110 ग्राम ब्राउन शुगर, 4,50,000 रूपया नगद, दो मोबाईल और एक स्कूटी (JH01DH-3302) बरामद किया गया है. शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिला कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी राँची के नूर नगर में रोहतास से एक लड़का भारी मात्रा में ब्राउन शूगर लेकर आया है. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम खेत मोहल्ला नूर नगर में अहसन जुनैद के घर पर मकान मालिक के समक्ष करीब 3 बजे रात सेजल खान के कमरे में छापामारी किया गया. जहां से उसके प्रेमी सूरज कुमार को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर 110 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया गया. कमरे की तलाशी लेने पर सेजन खान और सूरज कुमार के सोये हुए बेड में बिछावन के नीचे छिप रखा हुआ 4,50.000 रूपया बरामद किया गया. बरामद पैसा के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि यह पैसा ब्राउन शूगर से बिकी से प्राप्त हुआ है. दोनों काफी समय से सासाराम से ब्राउन शूगर लाकर राँची में बेचता करते है.
बिड़ला मैदान के नजदीक ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करते दो धराया
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मैदान के नजदीक ब्राउन सुगर खरीद बिक्री करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक गली के रहने वाले विशाल मित्तल उर्फ हेमन्त मित्तल और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड के रहने वाले आरिफ इकबाल का नाम शामिल है. तलाशी के दौरान विशाल मित्तल के पास से 3 पुडिया में 1.63 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल, आरिफ इकबाल के पास से 10 पुडिया में 1.23 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाईल और बाइक (JH01DL8656) बरामद किया गया है. गुप्त सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम का बिड़ला मैदान के पास पहुंची. पुलिस को देख भागने के क्रम में दोनो को पकड़ा गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते है. जो बिहार के सासाराम से लाया जाता है. उसके बाद हिन्द्रपीढ़ी, हरमु मैदान, विधानगर, मधुकम क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते है.
