Ranchi: पण्डुकी में जीटी रोड से ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर, खलासी निरसा में खुदिया फाटक के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया. आरोपी ड्राइवर व खलासी चोरी के ट्रक बंगाल पनागढ़ में कटवाने ले जा रहा था.
आरोपी में गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा निवासी मिन्हाज अंसारी (उम्र 25 वर्ष), पिता- नूर इमाम अंसारी और परासी के रहने वाले आजाद अंसारी (उम्र- 40 वर्ष) पिता- हफीजुद्दीन अंसारी का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से चोरी गई 12 चक्का ट्रक (JH10AC 4845) और मिन्हाज अंसारी का मोबाईल जप्त किया है. पुलिस केअनुसार बीती रविवार को रात करीब 1.45 बजे मुन्ना कुमार एक लिखित आवेदन देते हुये बताया कि इनका 12 चक्का ट्रक (JH10AC 4845) पण्डुकी जीटी रोड स्थित खालसा ढाबा के पास चालक ने खड़ा किया था. जिसे अज्ञात चोर चोरी कर गोविन्दपुर की ओर लेकर भाग रहा है. सूचना पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुये सीमावर्ती थाना को इस संबंध में सूचित कर चेकिंग लगाने का अनुरोध किया. वही बरवाअड्डा थाना प्रभारी दलबल के साथ निरसा थाना के साथ संयुक्त रूप से खुदीया फाटय पुल के पास चेकिन लगाया. कुछ ही देर में चोरी गई ट्रक को आते देखा जिसे रोका गया एवं ट्रक चालक एवं खलासी को पकड लिया गया. पकड़ाये आरोपी ने पूछ-ताछ करने पर पुलिस को बताया कि उक्त ट्रक को कटवाने बंगाल के पनागढ़ ले जा रहे थे. चोरी गई ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया. दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
