Ranchi: सीएमपीडीआई कॉलोनी से चोरी का उद्भेदन करते हुए रांची के गोंदा थाना पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के गहने हैदराबाद के मुथुट फाईनेंस के शाखा में गिरवी रखकर 5.43 लाख का लोन लिया था. गिरफ्तार अरोपिमे सीएमपीडीआई कॉलोनी के रहने वाले विकास बहादुर और उसकी पत्नी कविता शर्मा का नाम शामिल है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि 7 मई को गोंदा थाना क्षेत्र के कॉके रोड स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में गृहभेदन की घटना हुई थी. इस संदर्भ में रानी कुमारी के आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध करीब 298 ग्राम सोने के गहने चोरी किये जाने के आरोप में गोंदा थाना (काण्ड सं0 58/25) मामला दर्ज किया गया. गोंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने पूरे मामले का उद्भेदन किया. अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि इस कांड मे चोरी किये गये गहनो को हैदराबाद के मुथुट फाईनेंस के शाखा में गिरवी रख कर करीब 5.43 लाख रुपया का लोन लिया गया है. जिसे अनुसंधान के क्रम में हैदराबाद से बरामद किया गया तथा विकास वहादुर के निशानदेही पर बाद मे रांची मे पुनः छापामारी के क्रम में कविता शर्मा के द्वारा कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के कार्यालय के अलमारी से बरामद किया गया है. जिसे कविता शर्मा ने चोरी करने के बाद अपने कार्यालय के अलमारी मे छुपा कर रख दिया था. चोरी के आरोप में पति-पत्नी को पकड़ा गया. उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 26 लाख के सोने एवं हीरे के गहनो को बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed