Patna: किशनगंज पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में शामिल ससुर व देवर ही इस घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ससुर लंबे समय से बहु पर अवैध संबंध का दबाव दे रहा था. वही आरोपी देवर अपने विधवा भाभी के साथ शादी के लिए दबाव दे रहा था. मृतिका के बार बार विरोध करने पर खुनस आरोपी बाप-बेटा मां-बेटी का गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिया. आरोपी में ससुर फारुख आलम और एहसान आलम का नाम शामिल है. जो किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के तेलीभिट्टा तयबपुर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही घटना में प्रयुक्त खून लगा दबिया बरामद किया गया है.

ससुर ने पकड़ा देवर ने किया वार, एसआईटी ने किया खुलासा

किशनगंज जिला के पोठिया थाना पुलिस को 19 जून को सुबह 8:30 बजे सूचना मिली की तेलीबस्ती में संदिग्ध अवस्था में एक औरत और एक बच्ची का शव अपने घर के कमरे में मिला है. सूचना पर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लिया. इस संबंध में मृतिका के पिता नजीमुदीन के आवेदन के आधार पर पोठिया थाना (कांड संख्या-161/25) मामला दर्ज किया गया. एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित किया गया. गठित टीम ससुर व देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.
पूछताछ के क्रम में आरोपी नें बताया कि मृतिका अनसरी बेगम एवं उनकी पुत्री को रात्रि सोने के दौरान उसके कमरे में घुसकर धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया. दोनों घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *