Ranchi: नामकुम स्थित विद्युत सब स्टेशन में डकैती का उद्भेदन करते हुए पुलिस 9 अपराधी को गिरफ्तार किया है. 10 अपराधी ने तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया था. डकैती किया हुआ समान को पुन्दाग क्षेत्र स्थित फुरकान मल्लिक के कबाड़ी दुकान एवं अरगोड़ा में दीपक कुमार सोनी के बेचा गया था. 253 किलो समान का 750 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से 1,73,000 मिला था. जिसे आपस मे बांटा गया. पकडे जाने के डर से दीपक कुमार सोनी खरीदा गया समान को पटना के परेव गलाये जाने वाले फैक्ट्री के संचालक जितेन्द्र कुमार को बेच दिया. जिसके एवज में जितेन्द्र कुमार 4,00,000 रूपये दिया.
गिरफ्तार आरोपी में रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा के रहने वाले दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली, जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के आइएसएम चौक के रहने वाले फुरकान मल्लिक उर्फ फुरकान, लवातुटोला के रहने वाले दीपक कुमार सोनी, हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला, रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी के महुआटोली निवासी शाहिद अंसारी उर्फ जटला, वीरेंद्र बेदिया, टोंगरी टोला निवासी ललन कुमार भुईया उर्फ बौना, बोतल मोड नियर लक्ष्मी टॉकिज निवासी जितु कुमार सिंह उर्फ जिजुवा उर्फ जीतु और बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव निवासी जितेन्द्र कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टेम्पु (JH01-FS-7047), डकैती में लूटे लूटे समान, कटर मशीन, कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर, 9 मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
मुख्यालय एक के डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूरे मामले का किया उद्भेदन
रविवार को घटना की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में 15 जुलाई को सब स्टेशन संचरण केन्द्रीय भंडार हाईटेशन मैदान के पास के कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को 20-25 लोगों के द्वारा बंधक बनाकर डकैती से संबंधित दर्ज मामले के उद्भेदन के लिए मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गठित छापामारी दल घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना पर गठित छापामारी दल तकनिकी साक्ष्य के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले 9 अपराधी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टेम्पु (JH01-FS-7047) ताला काटने में प्रयोग की जाने वाली कटर मशीन, मोबाईल एवं डकैती किया गया समान को बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपना-अपना अपराध को स्वीकार किया गया है. डकैती की घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.
पकड़े गए अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है.
दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली के विरुद्ध पतरातु व खलारी थाना में पांच मामला व जितेन्द्र कुमार के विरुद्ध बिहटा थाना में एक मामला दर्ज है.
