Ranchi: आदित्यपुर में दीपंकर भुइयां को गोली मारकर जख्मी करने में शामिल चार अपराधी को सरायकेला- खरसावाँ जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिऱफ्तार अपराधियों में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती निवासी मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु, रोहित देशपांडे उर्फ चिकू, मांझी टोला के रहने वाले सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु और जिशू गोप का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम का 1 गोली और घटना मे प्रयुक्त बाइक (JH05DT9883) पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 1 जून की शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी कॉलोनी, सालडीह बस्ती में अपराधियों ने दीपांकर भुईंया को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संबंध मे आदित्यपुर थाना (कांड सं0- 161/2025) मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वही सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम भौतिक साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर चारो अपराधी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम मे गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लोडेड पिस्टल, गोली एवं बाइक बरामद किया गया. अब तक के अनुसंधान एवं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि सुभाष प्रमाणिक के ऊपर अगस्त 2024 में फायरिंग की गई थी. सुभाष का बेटा मोहित प्रमाणिक पिता के उपर हुए फायरिंग को लेकर बदला लेने के फिराक में था. इसी वजह से अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपांकर भुईया को जान मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed