Patna: बांका के जगतपुर स्थित घर में चल रहे मोबाइल एवं अकाउंट हैक कर डिजिटल लूट का खुलासा करते हुए पुलिस सात अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी जगतपुर वार्ड नं-6 स्थित अमरेद्र सिंह के मकान में साईबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था. आरोपी में शामिल एक अपराधी हत्या का आरोपी भी है. गिरफ्तार आरोपी कटोरिया थाना क्षेत्र के वडवासिनी निवासी वैधनाथ कुमार, विकास कुमार, पिपराडीह निवासी दिलीप कुमार, गोथावाडी निवासी चन्द्रणिखर यादव, ओढनी डैम थाना क्षेत्र के दुधी झरना निवासी प्रदीप कुमार, कटोरिया रागी थाना क्षेत्र के पिपराडीह निवासी मनीश कुमार और झारखंड के देवघर जिले के जसीडीही थाना क्षेत्र के बेलाटीकर निवासी चंदन कुमार का नाम शामिल है. मौके पर एक लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 13 ATM कार्ड, आधार कार्ड 02, विभिन्न कंपनियों के 27 सीम कार्ड एवं 2 बाईक पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार साईबर अपराधी आमजनों के मोबाइल नंबर एवं अकाउंट हैक कर गलत तरिके से WIN ADDA ONLINE GAMING APP के माध्यम से पैसे लगाकर साइबर ठगी को अंजाम देकर पैसे को अपने विभिन्न खातों में ट्रॉसफर कर लेते हैं. सभी आरोपी ने अपनी संलिप्पता स्वीकार भी किया है. पकड़े गए आरोपी के अन्य संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराधिक इतिहास की जाँच की जा रही है.
हत्या के मामले में आरोपी चल रहा था फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि कटोरिया थाना (कांड सं0-230/23) में दर्ज हत्या मामले के फरार आरोपी बैधनाथ यादव बांका टाउन थाना के क्षेत्र में किसी स्थान पर संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहा है. सूचना पर साईबर थानाध्यक्ष-सह-डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम जगतपुर में छापामारी करने करने पहुंची तो पुलिस देखकर एक आरोपी छत पर से नीचे छलांग लगा दिया. हालांकि उसे पकड़ लिया गया. पूछ-ताछ के क्रम में बताया कि इसी मकान में छिप कर वो एवं उनके अन्य छः सहयोगियों के द्वारा साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है. घर की छापामारी करने के अन्य आरोपी को पकड़ा गया. पूरे घर की तलाशी के क्रम में 1 लैपटॉप, विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 13 ATM कार्ड, आधार कार्ड 02, विभिन्न कंपनियों के 27 सीम कार्ड एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया.
