Ranchi: डिजिटल अरेस्ट कर रामगढ़ में रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी करने वाला आरोपी को सिम उपलब्ध कराने वाले को रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने दरभंगा से गिरफ्तार किया है. बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के गिरफ्तार आरोपी सुरज कुमार चौधरी के पास से मोबाईल, सिम तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी के रांची साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या-20/26) में मामला दर्ज किया गया था. झारखण्ड के रामगढ़ जिले के रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाया. आरोपी ने खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर डराया धमकाया तथा पीड़ित से विभिन्न बैंक खाताओं में 10,00,047 रू ट्रांसफर करवा लिया. इस मामले में संलिप्त एक Point Of Sale Agent (सिम विक्रेता) को दरभंगा गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी ने सिम कार्ड को फर्जी तरीके से उपलब्ध कराया छाय जिनका उपयोग साइबर अपराधियों ने उक्त धोखाधड़ी को अंजाम देने में किया. इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है.
इस अपराध शैली से बचने का तरीका
- कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर “पैसे की मांग नहीं करती और न ही किसी का डिजिटल अरेस्ट करती है.
- अज्ञात कॉलर्स द्वारा खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर दबाव डालने पर कभी भी पैसे ट्रांसफर न करे.
- किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें या www-cybercrime.gov.in, (http://www-cybercrime-gov-in) पर शिकायत दर्ज करें.
