Patna: डायल 112 गाड़ी और ट्रैक्टर में टक्कर के बाद पुलिस पर हमला, हथियार छीनने में शामिल एक दर्जन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो0 आजीम, मो0 अजीम, फिरोज आलम, मो0 जहाँगीर, मो० सादिक, आफताब आलम, मो0 तफाजुल, सद्दाम हुसैन, नसीम, मो0 जाकिर, मो0 नूर सलीम और मो0 मंसूर का नाम शामिल है. सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर-मंझेली सड़क पर मुफस्सिल थाना की डायल 112 गाड़ी एवं एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. जिसमें पुलिसकर्मी एवं ट्रैक्टर चालक घायल हो गये थे. दुर्घटना के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी. मुफस्सिल थाना के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुँचकर सड़क पर से दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ी को किनारे करने का प्रयास कर रहे थे. ताकि यातायात व्यवस्था पुनः बहाल हो सके. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा ईंट से पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए हथियार छीनने का प्रयास किया गया. जिससे आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया. एवं लोक-व्यवस्था बिगड़ गई. असामाजिक तत्वों ने दुर्घटनाग्रस्त डायल 112 की गाड़ी को तोड़-फोड़ करते हुए गाड़ी के टंकी से तेल चोरी कर ली. असामाजिक तत्वों ने दुर्घटनाग्रस्त डायल 112 की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास किया. जिसे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बलपूर्वक रोका. इस घटना मे पुलिसकर्मियों को चोटें भी आयी. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में 18 नामजद एवं 80-90 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. किया गया। मामला दर्ज करने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 12 आरोपी को गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed