Ranchi: धनबाद में ज्वेलरी दुकान में डकैती का खुलासा करते हुए कतरास थाना पुलिस ने चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. एमपी का रहने वाला बंजारा ने इस वारदात को अंजाम दिया था. एमपी के रहने वाले बंजारे समुदाय के डकैत करीब चार माह से धनबाद रेलवे स्टेशन के आस-पास रहते है. आरोपी के पास से 72 पीस सोने का कंगन, 40 जोड़ा कान का टॉप, 560 चाँदी का बिछिया, 162 जोड़ा पायल, 27 गलास, 46 चमच, इत्र छिटने वाला, चिराग दिया मौर, 90 कटोरा, पूजा का थाल, 74 चाभी रिंग, 115 ब्रेसलेट, 146 बेरा,8 लौटनी, 5 दीया, 1 अंडाकार प्लेट, 30 चेन, 640 बिछिया, 112 सिक्का, कम्बल, गुलेल, टॉर्च, पेचकस औऱ लोहे का सब्बल पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ के दौरान डकैत अपना नाम सही नहीं बताया है. पुलिस को पुछताछ में अलग-अलग नाम बताता है. अब आधार से सत्यापन के बाद नामों का खुलासा किया जाएगा. बरामद ज्वेलरी करीब 80 लाख का बताया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए धनबाद एसएसपी ने बताया कि श्रवण कुमार खेतान के टंकित आवेदन के आधार पर कतरास थाना (कांड संख्या-451/25) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें बताया गया कि कतरास बाजार के खेतान टावर कॉम्पलेक्स स्थित श्री जमुना दास विशेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स नामक ज्वेलरी की दुकान में गार्ड को बंधक बनाकर हरवे-हथियार से लैश होकर 10-15 अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. जिसमें दुकान से करीब 20 से 22 किग्रा चाँदी का आभूषण, 300-400 ग्राम सोने के आभूषण तथा कुछ कागजात (चेकबुक) लूटकर ले गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाघमारा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया. आरोपी के पास से सोने एवं चाँदी के आभूषणों को बरामद किया गया है.
