Ranchi: राजधानी रांची के कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग मामले को लेकर डीजीपी का हाईलेवल समीक्षा की. सोमवार को डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में फायरिंग में हुई एक व्यक्ति की मौत को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में हाई लेवल समीक्षा बैठक की. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी इस बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए. झारखण्ड पुलिस आम नागरिकों को आश्वस्त करती है कि राज्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में डीजीपी के अतिरिक्त सीआईडी एजीडी मनोज कौशिक, रांची एसएसपी राकेश रंजन, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा, सिटी एसपी पारस राणा और एयरपोर्ट थाना प्रभारी उपस्थित रहें.

बता दे कि रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू स्थित एक रेस्टोरेंट टीटॉस में बीते शनिवार की रात 8.30 बजे अपराधियों के अंधाधुंध फायरिंग में वेटर मनीष गोप की गोली लगने से मौत हो गयी. बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया. रेस्टोरेंट संचालक राज कुमार गोप ने बताया कि उनसे प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी पिछले वर्ष 25 दिसंबर को मांगी गयी थी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. रेस्टोरेंट संचालक को एक माह के लिए बॉडीगार्ड भी दिया गया था. लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed