Patna: गोपालगंज स्थित थावे मंदिर परिसर में जबरन प्रसाद खरीदनें के विवाद में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस घटना को लेकर थावे थाना में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वही पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार सिवान जिले के हकाम निवासी नीतिश कुमार थावे मंदिर में पूजा करने आए अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में आये थे. मंदिर परिसर स्थित रहसू भगत मंदिर के गेट के पास प्रसाद बेचनें वालें दुकानदारों द्वारा जबरन प्रसाद खरीदनें का दवाब बनाया गया. मना करने पर दुकानदारों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने लगा. उनके परिजनों के पास से जेबरात एवं पर्स छिनकर उन्हें घायल कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर-01 एसडीपीओ एवं थावे थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया. तथा घायलों को उपचार के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल श्रद्धालु महेश कु० प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए यूपी के गोरखपुर रेफर कर दिया. इस संबंध में थावे थाना (कांड सं0-74/26) में मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-01 एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है. गठित टीम मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
