Saharsha: सहरसा के सदर थाना पुलिस ने डिप्टी मेयर के वाहन में लगी गोली के मामले में खुलासा कर लिया है. आरोपी गाड़ी टकराने पर हुए विवाद के बाद मारपीट का बदला लेने के लिए फायरिंग की थी. इसी दौरान डिप्टी मेयर के थार में गोली लगी थी. बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी सुधांशु शेखर झा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, खोखा और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि 9-10 मई की रात रिफ्यूजी चौक स्थित रॉयल बैक्वेट के पास सड़क किनारे खड़ी डिप्टी मेयर की गाड़ी पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग किया था. इस संबंध में डिप्टी मेयर गुड्डु हयात उर्फ उमर हयात के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना (कांड संख्या-542/25) मामला दर्ज किया गया. वही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम को घटना के सभी पहलुओं पर जाँच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल से पिलेट (गोली का अग्र भाग) बरामद किया गया. गठित टीम तकनिकी, मानवीय असूचना एवं घटनास्थल तथा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के घर से ही घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकर करते हुए बताया कि घटना के दिन अपने साथी अर्जुन पासी के साथ होटल में खाना खाने बनगाँव से सहरसा जा रहे थें. इसी क्रम में रिफ्यूजी कॉलनी स्थित गोलम्बर के पास एक व्यक्ति के बाइक में घुमाने के क्रम में हल्का सा टकरा गया था. जिसके कारण वो व्यक्ति मेरे साथ गाली गलौज करने लगा एवं कुछ दूर आगे जाकर वेडिंग कलेक्शन वस्त्रालय एवं बीआर-19 रेस्टोरेंट के सामने वो व्यक्ति बाइक रोककर गाली गलौज करने लगा. साथ ही अपने अन्य सहयोगी को आवाज देकर बुलाया एवं दोनों मिलकर धक्का मुक्की एवं मारपीट किया. इसी आक्रोश में आकर मैं अपने घर गया और हथियार लेकर पुनः वेडिंग कलेक्शन वस्त्रालय एवं बी०आर०-19 रेस्टोरेंट के समीप दुकान के पास आया तो वहां पर सड़क किनारे खड़ी एक थार गाड़ी एवं बाइक पर फायरिंग कर दिया.
