Patna: थाना में जमा पिस्टल गायब मामले में थानेदार समेत दो अन्य पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरु कर दी गई है. इनमें सहायक थानाध्यक्ष एसआई आनंद कुमार अन्य दो पुलिस पदाधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जाँच कार्यवाही प्रारंभ की गई. वही वर्तमान सहायक थानाध्यक्ष आंनद कुमार को पद से मुक्त किया गया.
कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान अनुज्ञप्तिधारी चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अपना शस्त्र (बिना मैगजीन पिस्टल) सहायक थाना में जमा किया था. चुनाव के पश्चात् थानाध्यक्ष सहायक थाना से अनुज्ञप्तिधारी द्वारा अपना शस्त्र वापस मांग करने पर अनुज्ञप्तिधारी को जानकारी प्राप्त हुई की सहायक थाना में जमा पिस्टल थाना से गुम है. सहायक थाना से पिस्टल गुम होने के आलोक में सहायक थाना (कांड संख्या-1251/25) में मामला दर्ज किया गया. वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई, तदोपरांत थानाध्यक्ष सहायक थाना एवं अन्य दो पुलिस पदाधिकारी द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए थानाध्यक्ष सहायक थाना पु०अ०नि० आनंद कुमार एवं अन्य दो पुलिस पदाधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जाँच कार्यवाही प्रारंभ की गई, तथा वर्तमान थानाध्यक्ष आंनद कुमार को सहायक थाना के थानाध्यक्ष पद से मुक्त किया गया.
