Patna: अनुसंधान में लापरवाही मामले में आठ पुलिस पदाधिकीर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरु की गई है. सीतामढ़ी एसपी ने आदेश के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई किया है. इनमें महिंदवारा थाना में तैनात एसआई दीपक तांती, बेलसंड थाना में तैनात एसआई वंदना कुमारी, रुन्नीसैदपुर थाना में तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार निषाद, बेला थाना में तैनात एसआई आदित्य कुमार, बोखरा थाना में तैनात एसआई प्यारेलाल, सीतामढ़ी थाना में तैनात एसआई धीरज कुमार, डुमरा थाना में तैनात एएसआई श्रवण कुमार और महिंदवारा थाना में तैनात एएसआई मुन्ना कुमार प्रसाद का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अऩुसार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपेक्षाकृत कम कांडों का निष्पादन किए जाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कांड दैनिकी समर्पित नहीं किए गए, जो अनुसंधान कार्य के प्रति शिथिलता एवं वरीय पदाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन परिलक्षित करता है. इस संदर्भ में आठ पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है. साथ ही, जिले के सभी अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट रूप से हिदायत दी जाती है कि वे कांडों के अनुसंधान का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें तथा कांड दैनिकी समय पर समर्पित करें. आदेशों की अवहेलना, अनुसंधान में शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed