Ranchi: रांची डीसी वरुण रंजन सोमवार को मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय में 28 नवम्बर को मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की. जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी बैठक में शामिल रहें.  बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, डीडीसी दिनेश कुमार यादव, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय उपस्थित थे. 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यकम आयोजित है. उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर पूरे झारखण्ड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है. कार्यक्रम में अतिथिगण, विशिष्ट लोगो के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है. जिसको लेकर डीसी वरुण रंजन द्वारा समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई. जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए.

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर डीसी म्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सम्बंधित सभी व्यवस्था तय समय में पूरा करा ले जिसमें लोगों के आने- जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था, उनके खान-पान की व्यवस्था, समारोह के दौरान दूसरे राज्यों से आने वालें मेहमान के आवासन की व्यवस्था एवं उनके पारंपरिक तरीके से स्वागत, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी गाड़ियों का मूवमेंट, कार्यक्रम के मिनट टू मिनट, रुटलाइनिंग, कंट्रोल रूम, पेय जल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था.

मोरहाबादी में हो तैयारियों का डीसी ने जायजा लिया. उन्होंने सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी तैयारी तय समय में पूरा कर ले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed