Ranchi: इनवेस्टमेंट के नाम पर लातेहार के कारोबारी से 2.07 करोड़ ठगी करने वाला साईबर अपराधी को रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी अभिषेक बेरा बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के घोला थाना क्षेत्र के जगबेरिया का रहने वाला है. मिली जानकारी के अऩुसार सीआईडी के रांची स्थित साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या-160/25) में लातेहार के कारोबारी के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. आऱोपी के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाईल, तीन सिम, पांच डेविट कार्ड और मामले से संबंधित कागजात पुलिस ने बरामद किया है. पीड़ित को नामी वित्तीय फर्जी संस्थाओं के नाम पर नकली इनवेस्टमेंट और ट्रेडिंग ऐप्स जैसे “GLOBIXVAULT” नामक फर्जी ऐप पर फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस के माध्यम से ठगी किया गया था. पीडित को एक Whatsapp Group “DIGITAL ASSETS” में जोड़ा गया, जहाँ आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर भेजा गया. झांसे में लेने के लिए नकली मुनाफा दिखाया गया. झांसे में आकर पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों में लगभग 2.07 करोड़ ट्रांसफर कर दिया. अनुसंधान के क्रम में संलिप्तता के बिंदु पर अनुसंधान करते हुए अनुसंधाकर्त्ता ने साईबर अपराधी को उत्तरी 24 परगना से स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया.
इस अपराध शैली से बचने का तरीका
- Whatsapp/Telegram/Google Ads के माध्यम से भेजे जाने वाले Investment Offer से संबंधित Advertisement के लिंक पर क्लिक न करें न ही लिंक के माध्यम से किसी Web Portal या Application पर रजिस्टर्ड करें.
- Investment के नाम पर Whatsapp, Telegram के माध्यम से मिलने वाले Bank Account/UPI ID मे पैसे जमा न करें.
- Investment के लिए सरकार द्वारा अधिकृत Application पर ही निवेश करे तथा निवेश करने से पहले उस संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर के ही निवेश प्रारंभ करें.
- अगर आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गए है तो इसकी शिकायत तुरंत Cyber Helpline Number-1930 या Website https://www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें तथा इसकी लिखित शिकायत अपने नजदीकी थाना या Cyber Cell/ Cyber Crime Police Station में करें.
