Ranchi: कोडरमा के मोदी मुहल्ला से लड़की की आवाज में फंसाकर कॉल गर्ल्स सर्विस के नाम पर ठगी करने वाला साईबर अपराधी को जयनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी सोनु कुमार जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर मोदी मुहल्ला का रहने वाला है. आरोपी के पास से एसबीआई बैंक का एक खाता, एक एटीएम, एक चेकबुक, एक बैंक ऑफ इंडिया बैंक खाता, पांच और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि जयनगर थाना क्षेत्र के मोदी मुहल्ला में एक व्यक्ति अपने घर से मोबाईल के माध्यम से विभिन्न लोगों से नवी मुम्बई कॉल गर्ल्स स्कोर्ट सर्विस के नाम पर कॉल कर लड़की उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाईन के माध्यम से पैसे ठगी करने का काम किया जा रहा है. सूचना पर जयनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम छापामारी के क्रम में सोनु कुमार को पकड़ा गया. पुछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फेसबुक के माध्यम से लड़की का फोटो उपलब्ध कर गुगल ब्राउजर पर नवी मुम्बई कॉल गर्ल स्कॉट सर्विस वेबसाईट पर लड़की का अश्लील फोटो और अपना मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड करते है एवं जब भी कोई व्यक्ति गुगल से नम्बर निकालकर कॉल करता है तो ये खुद कॉल रिसिव करते है और वॉयस चैंजर मशीन से, जिसमें लड़की का आवाज निकलता है और लड़की की आवास में बात करते है और उससे कॉल गर्ल्स सर्विस के नाम पर पैसे मांग करते है. पैसे मिलने पर और पैसे का डिमांड करते है. लोगो से ठगी करने के बाद जो भी पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इस संबंध में जयनगर थाना (काण्ड संख्या-05/26) में मामला दर्ज किया गया है.
