Ranchi: फेसबुक पर बजाज फाईनेंस से लोन दिलाने के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को कोडरमा के तिलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. , बिहार के नवादा जिले के वाजीदपुर निवासी आरोपी अखिलेश कुमार के पास से 9 एटीएम, 2 मोबाइल, 2 सीम, 3 पासबुक और 36000 रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीती रात सूचना मिली थी कि तिलैया बस्ती के एक मकान से लोन देने के नाम पर आमजनो को ऑनलाईन के माध्यम से पैसे की ठगी की जा रही है. सूचना पर तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्ती स्थित उक्त मकान में छापामारी कर आरोपी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया. मकान की तलाशी के दौरान एटीएम, सीम, पासबुक एवं नगदी बरामद किया गया. पुलिस को आरोपी से पूछताछ में जानकारी मिली कि ये फेसबुक पर वेबसाईट के माध्यम से फर्जी बजाज फाईनेंस कम्पनी से लोन दिलाने के नाम पर एड जारी कर आम लोगो को लोन के लिए संपर्क करता था. लोन देने के नाम पर एक राशि के तौर पर कुछ पैसा का डिमांड करता था. पैसा आ जाने के बाद वह व्यक्ति लोन का डीमांड करता था तो आरोपी साइट में तकनीकी समस्या कहकर टालमटोल करता था. तथा कुछ और अतिरिक्त पैसा का डीमांड करता था. आरोपी फर्जी पैसा प्राप्त होने का मैसेज बनाकर कई व्यक्तियो को अपने मोबाईल से भेजता था. और उस व्यक्ति से ओटीपी प्राप्त होने पर पीड़ित के खाते से पैसा को अपने विभिन्न बैंक खातो में ट्रान्सफर कर एटीएम के माध्यम से निकाल लेता था. इस संबंध में तिलैया थाना (कांड संख्या- 97/25) में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed