Ranchi: पूरे परिवार के साथ घर मे कैद रेलवे कर्मी से सात माह पूर्व 3.90 लाख ठगी करने वाले साइबर अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र खोजा राजस्थान के डिडवाना जिले के निम्बी थाना क्षेत्र के रताऊ का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है. लातेहार साईबर थाना (कांड सं0-01/2025) दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2025 को टोरी में कार्यरत रेलवे कर्मी रवि शंकर केशरी ने आवेदन दिया था कि 12 दिसम्बर 2024 को अज्ञात फोन करके बोला कि मैं टेलीकॉम विभाग से बोल रहा हूँ आपके नाम से दिल्ली में अवैध सिम लेकर क्राइम कर रहा है. बातचीत करने के दौरान ही दिल्ली पुलिस को कॉल ट्रांसफर किया गया और बताया गया कि आपके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस चल रहा है. उसके बाद फर्जी सीबीआई ऑफिसर कॉल कर धमकी दिया. इसी क्रम में पूरे परिवार को 10 मिनट के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज देंने कि बात बोलकर डिजिटल ऑरेस्ट कर आईबीए सिक्युरिटी अकॉउंट में 3,90,000 रूपये का ठगी कर लिया.
लातेहार साईबर थाना (कांड सं0-01/2025) में दर्ज मामले के उद्भेदन के लिए साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया. गठित टीम टेक्नीकल एनालाईसीस कर कार्रवाई करते हुए छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
