Patna: 11 डिजिटल अरेस्ट में संलिप्त इंटरस्टेट गिरोह से जुड़े साईबर अपराधी को रांची साईबर अपराधा थाना पुलिस ने रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी अपर बाजार स्थित एचडीएफसी में खाता खुलवाया था. म्यूल बैंक खाते में पैसा मंगाता था. आरोपी एमपी, दिल्ली, उतराखंड समेत अन्य राज्यों के लोगो से करोड़ो का ठगी किया है. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले गिरफ्तार आऱोपी विवेक नारसरिया का पास से मोबाईल, सिम तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सीआईडी की रांची साइबर अपराध थाना द्वारा साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है. एसडीएफसी बैंक द्वारा दर्ज प्राथमिकी (कांड संख्या-13/26) के संदर्भ में ‘Manish Furnishing Company’ के नाम से बने म्यूल बैंक खाते के माध्यम से संचालित 11 डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामलों संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पीड़ितों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का प्रतिनिधि बनकर वीडियो कॉल एवं फोन कॉल के माध्यम से डराता और धमकाया था. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य आपराधिक मामलों में फंसाने की झूठी बात कहकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाता था. इसके बाद पीड़ितों को लगातार निगरानी में रखकर, तत्काल पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया जाता था, जिसे तथाकथित ‘वेरिफिकेशन” या “सेफ अकाउंट में जमा करने के नाम पर ठगा जाता था.

इस अपराध शैली से बचने का तरीका

  1. कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर “पैसे की मांग नहीं करती और न ही किसी का डिजिटल अरेस्ट करती है.
  2. अज्ञात कॉलर्स द्वारा खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर दबाव डालने पर कभी भी पैसे ट्रांसफर न करे.
  3. किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें या www-cybercrime.gov.in.(http://www-cybercrime-gov-in) पर शिकायत दर्ज करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed