Ranchi: केद्रीय एजेंसी का अधिकारी बन रांची के महिला डॉ को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाला साईबर अपराधी को रांची साईबर क्राईम थाना पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार यूपी के नोएडा सेक्टर 63 का रहने वाला है. आरोपी के पास से बैंक खाते, व्हाट्सएप चैट और इस मामले में प्रयुक्त मोबाइल नंबर पुलिस ने बरामद किया है. सीआईडी के साईबर क्राईम थाना (काण्ड संख्या 98/25) में दर्ज मामले में पुलिस नोएडा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर महिला डॉक्टर को डराया-धमकाया City Union Bank Noida के खाते में RTGS के माध्यम से 10,00,000 रू ट्रांसफर करवा लिया. जांच के दौरान पुलिस डिजिटल सबूतों का पता लगाते हुए आरोपी तक पहुंची. आरोपी को ऐसे साइबर नेटवर्क से जुड़ा पाया गया जो कई राज्यों में डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी में शामिल है. उसने इस तरह के अपराधों के लिए कई म्यूल खातों की व्यवस्था की थी. यह गिरफ्तारी उन अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है जो फर्जी कानून प्रवर्तन अधिकारियों का रूप धरकर ऑनलाइन डराने-धमकाने और वसूली करने में संलिप्त थे. आगे की जांच जारी है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लाभार्थियों, हैंडलरों और बैंक म्यूल खातों की पहचान की जा सके. गृह मंत्रालय द्वारा संचालित National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से प्राप्त विवरणी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध कुल 10 शिकायते पाई गयी है.

इस अपराध शैली से बचने का तरीका

  1. कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर “पैसे की मांग” नहीं करती और न ही किसी का डिजिटल अरेस्ट करती है.

2 अज्ञात कॉलर्स द्वारा खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर दबाव डालने पर कभी भी पैसे ट्रांसफर न करे.

  1. किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें या www-cybercrime.gov.in, (http://www-cybercrime-gov-in) पर शिकायत दर्ज करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed