Ranchi: हजारीबाग में टीपी-5 के पास स्थित झाड़ी में लूटपाट की वारदात अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ पुलिस गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सात अपराधियों में शामिल आरोपी नंदिनी ज्वेलर्स लुट में भी शामिल रहा है. गिरफ्तार आरोपी में बड़कागांव थाना क्षेत्र के भगवान बागी निवासी संदीप कुमार सोनी, चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीभा मोहल्ला निवासी विनोद कुमार भुईयाँ, पांचवा मोहल्ला निवासी प्रिंस यादव, राजगुरुवा निवासी तेजु कुमार भोक्ता, लावालौंग थाना क्षेत्र के सिकनी निवासी बाईक मालिक साकिन्दर कुमार गंझु, जोरी थाना क्षेत्र के जोरीबान निवासी रामधनी ठठेरा और बिहार के गया जिले के विशाल शांताराम का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, 13 गोली, 3 मोबाईल और एक अपाची बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बड़कागाँव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग पर टी०पी०-05 के आस-पास कुछ लोग हथियार के साथ किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना पर बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम बड़कागाँव से हजारीबाग जाने वाली मुख्य मार्ग पर टी०पी०-05 के पास पहुँची, तो देखा गया कि तीन संदिग्ध रोड के किनारे झाडी के पिछे छुप कर खड़े है और आपस में बातचीत कर रहे है. छापामारी दल घेराबंदी कर विनोद कुमार भुईयों, प्रिंस यादव और तेजु कुमार भोक्ता को दबोच लिया. आरोपी ने बताया कि हम लोग आज यहाँ पर हथियार का भय दिखाकर रास्ते में आने-जाने वाले लोगो को लुटने तथा गंभीर क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से यहाँ छिप कर तीनो मिल कर आपस में लुट-पाट की योजना बना रहे थे. इस संदर्भ में बड़कागांव थाना (काण्ड सं0-54/26) में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धारा में मामला दर्ज किया गया. है।
नंदिनी ज्वेलर्स लुट में रहा है शामिल
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में पूर्व में इनके द्वारा नंदनी ज्वैलर्स की रैकी कर 7 अप्रैल 2026 को नंदनी ज्वेलर्स के मालिक से गहने भरे झोला को छीनने का प्रयास किया गया तथा लोगों के विरोध होने के कारण दुकानदार पर गोली चलाते हुए गहने भरा झोला छीन लिया गया एवं फायरिंग करते हुए ये लोग बाईक से चतरा की ओर भाग गये थे. बड़कागांव थाना क्षेत्र में लुट की घटना की रैकी बड़कागांव के रहनेवाले संदीप कुमार सोनी ने की थी, संदीप कुमार सोनी ने ही तीनों को लूट की घटना को अंजाम देने के लिए 5 फरवरी को प्लान बनाया. तथा 7 फरवरी को सुबह में विनोद कुमार भुईयाँ, प्रिंस यादव और राहुल कुमार सिंह उर्फ पद्धी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. तीनो ने पूर्व में कारित घटना में भी अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपनी संलिप्ता बताया तथा बताया कि पूर्व में ये लोग आर्मस एक्ट में आरोप पत्रित है तथा संगठित तरीके से अपराधिक गिरोह चलाकर अपराधिक घटना का अंजाम देते हैं. साथ ही बताया कि बड़कागांव नन्दिनी ज्वेलर्स लुट काण्ड में इस्तेमाल किये गयी अपाची बाईक साकिन्दर कुमार गंझु का है जिसे हम लोगो को घटना करने के लिए उपलब्ध कराया था. छापामारी दल द्वारा राजाबागी पतरापुल के पास से साकिन्दर कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अनुसंधान के क्रम में पूर्व की घटना में लूटे गये जेवर को गला कर अन्य राज्य में बेचने की बात आरोपी ने बताया है, जिस पर अनुसंधान जारी है.
