Ranchi: खुंटी के विभिन्न थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटना में अंजाम देने में शामिल अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. वही आरोपी के निशानदेही पर रांची के दीपाटोली स्थित कबाड़ी दुकान से चोरी के एक दर्जन बैटरी बरामद बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में रांची के सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड एचबी रोड गड्ढ़ा टोली शांतिनगर का रहने वाला मो० मिनहाज अंसारी उर्फ मिनू, मो0 अकबर कुरैशी, मो० शहादत अहमद उर्फ शाहिल और मेसरा ओपी क्षेत्र के चुटू निवासी धन प्रकाश साह का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 31 पीस चोरी के विभिन्न वाहनों के बैटरी, 3 मोबाईल, होंडा सिटी कार (JH05L-5100), दो पलास और 4 रैंच पुलिस ने बरामद किया है.

घटना की जानकारी देते हुए बुधवार को खुंटी एसपी ने बताया किय खूंटी जिला के विभिन्न थाना के क्षेत्र में बैटरी चोरी कि घटित घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों के गिरफ़्तारी के लिये तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम घटना में संलिप्त वाहन (JH-05L-5100) के मालिक का नाम पता के सत्यापन के क्रम में पता चला कि वर्तमान में मो० शहादत अहमद उर्फ साहिल वाहन चलाता है. इसके बाद शहादत अहमद को पकड़ा गया. आरोपी के निशानदेही पर वाहन में विभिन्न वाहनों से चोरी कि गयी 19 बैटरी को बरामद किया गया. वही घटना में संलिप्त मो0 मिन्हाज अंसारी, मो0 अकबर कुरैशी को पकड़ा गया. इनलोगो के निशानदेही पर चोरी गयी बैटरी को बांधगाड़ी दीपाटोली स्थित धनप्रकाश साह के कबाड़ी के दुकान से 12 बैटरी को बरामद किया गया. चारो आरोपी ने अपना दोष स्वीकार किया है. इस संबंध में जरियागढ़ थाना (कांड सं0-28/2025) में मामला दर्ज किया गया है.

अकबर कुरेसी एवं मिन्हाज अंसारी के विरुद्ध राँची जिला के सदर, लालपुर, नगड़ी, बरियातू थाना से चैन छिनतई, आर्म्स एक्ट, चोरी समेत अन्य मामला दर्ज है. पूर्व में जेल जा चुका है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed